हर चुनाव में मतदाता सूची में होती है थोड़ी-बहुत गड़बड़ी : सिद्धार्थ नाथ

इलाहाबाद में मतदान करने पहुंचे सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हर चुनाव में वोटर लिस्ट में थोड़ी-बहुत गड़बड़ी होती है।

उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में निकाय चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिलों में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, पूर्व महापौर दाऊजी गुप्ता और डीजीपी सुलखान सिंह मतदाता सूची में नाम ना होने के कारण वोट नहीं डाल सके।

कई जगहों पर मतदाताओं ने जिला प्रशासन के अधिकारियों का घेराव भी किया।

इस मामले में विपक्ष लगातार सरकार पर हमला कर रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ऐसी गड़बड़ियों से डिजिटल इंडिया हमें आगे नहीं ले जा सकता।

इलाहाबाद में वोट डालने के बाद निकले सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त मिल रही है। मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को उन्होंने सिरे से नकार दिया और कहा कि हर चुनाव में मतदाता सूची में थोड़ी बहुत गड़बड़ी होती है। विपक्ष हताश और निराश है। इसी कारण आरोप लगा रही हैं।

ईवीएम में धांधली पर विपक्ष के आरोपों को भी उन्होंने निराधार करार दिया। सिद्धार्थनाथ सिंह ने उलटे सवाल पूछा कि जब चुनाव जीते, तब क्यों नहीं थी ईवीएम में गड़बड़ी। अब विपक्ष हार रहा है तो अनर्गल आरोप लगा रहा है।

राम मंदिर को लेकर हुए सवाल पर उन्होंने ने कहा अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो कहां बनेगा राम मंदिर। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला आने या आपसी बातचीत से ही अयोध्या में राम मंदिर बनेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493