जम्मू, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार को सड़क दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए।
पंजाब से जम्मू आ रही बस सांबा के पास पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
पुलिस ने बताया, “बस में तीर्थयात्री सवार थे। सभी घायलों को यहां के गवर्मेट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।”
dharmpath.com dharmpath