नोएडा की छात्रा की रहस्यमय मौत

गाजियाबाद, 27 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा में जेपी विश्वविद्यालय की बी.टेक की छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई।

यह घटना सोमवार को प्रकाश में आई, जब फोर्टिस अस्पताल ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि छात्रा की पहचान अलीगढ़ की निवासी सुजी अग्रवाल के रूप में की गई है। वह दूसरे वर्ष की छात्रा थी और एक अन्य छात्रा के साथ गाजियाबाद के शिप्रा सन सिटी में किराए के घर में रहती थी।

पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने कहा कि अस्पताल ने बताया कि छात्रा को कुछ लागों ने भर्ती कराया था। छात्रा को चोटें लगी थीं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस पोस्टमार्टम के रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493