मोदी को पीछे करने में जुटी है सपा, बसपा व कांग्रेस की तिकड़ी : केशव मौर्य

मौर्य ने कहा, “भाजपा प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव के जीतने के बाद जौनपुर नगर पालिका सहित सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए सरकारी खजाना खोल दिया जाएगा। नगर पालिका के अंदर इस कदर विकास किया जाएगा कि महानगरों में रहने वाले लोग भी यहीं रहना पसंद करने लगेंगे।”

उन्होंने कहा, “जिन भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके इमारतें खड़ी की हैं, उस पर मेरी सरकार बुल्डोजर चलाने में नहीं हिचकेगी। यदि गरीब आदमी किसी प्रकार से सरकारी जमीन पर काबिज है तो उसको हटाने से पहले उसके घर का इंतजाम करने के बाद ही हमारी सरकार अतिक्रमण को हटाने का काम करेगी।”

उप मुख्यमंत्री ने कहा, “पूर्व की सरकारों में अपराधियों के हौसले बुलंद थे। पुलिस उन पर कार्रवाई करने से डरती थी। लेकिन, मेरी सरकार में यदि पुलिस पर अपराधी गोली चलाएगा तो हमारी पुलिस उन पर फूल नहीं बरसाएगी, बल्कि गोली का जवाब गोली से देगी।”

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार बनी है। इसलिए अधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के साथ वे जो भी जन समस्याओं को लेकर जाएं, उसका निस्तारण शीघ्र करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493