नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। एकीकृत सौर कंपनी टाटा पॉवर सोलर ने सोमवार को यहां एक सौर छज्जा परियोजना का उद्घाटन किया है। इस परियोजना से सालाना 438 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी।
नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। एकीकृत सौर कंपनी टाटा पॉवर सोलर ने सोमवार को यहां एक सौर छज्जा परियोजना का उद्घाटन किया है। इस परियोजना से सालाना 438 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह परियोजना 70,000 वर्गमीटर में फैली है, जिसे यहां यूनिटी मॉल में कार पाकिर्ंग के ऊपर स्थापित किया गया है। इस परियोजना से प्राप्त बिजली को स्थानीय मुख्य ग्रिड से जोड़ा गया है, जिससे अलग से बैटरी स्थापित करने की लागत में बचत हुई है।
टाटा पॉवर सोलर के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष खन्ना ने कहा, “यह हमारे उत्कृष्ट इंजीनियरिंग कौशल और परियोजना प्रबंधन क्षमताओं का नतीजा है। कोचीन में कार पार्किंग के ऊपर दुनिया की सबसे बड़ी सौर छत को स्थापित करने की परियोजना को पूरा करने के बाद हम इस परियोजना को पूरा कर गर्वित महसूस कर रहे हैं।”
कंपनी ने इससे पहले डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) की मल्टी लेवल कार पार्किं ग के ऊपर लगाई जानेवाली सौर छज्जा परियोजना का ठेका भी खुली निविदा में प्राप्त किया है।
dharmpath.com dharmpath