पत्नी मुझे रोमांटिक नहीं समझती : मोहित सूरी

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मों में हमेशा रोमांस के विविध पक्षों को उकेरने वाले फिल्मकार मोहित सूरी का कहना है कि असल जिंदगी में उनकी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री उदिता गोस्वामी उन्हें ना के बराबर रोमांटिक समझती हैं।

यह पूछने पर कि रोमांस शैली उन्हें क्यों आकर्षित करती है? इस पर सूरी ने आईएएनएस को बताया, “आपको यह बात मेरी पत्नी से पूछनी चाहिए। उसे लगता है कि मैं फ्रॉड हूं। उसे लगता है कि मैं बेहद कम रोमांटिक हूं और यह सब मैं अपनी फिल्मों में करने की कोशिश करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने जीवन में सच में महिलाओं को बहुत महत्व देता है। मैं अपनी पत्नी, मां और बेटी से प्यार करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पुरुषों के व्यक्तित्व का निर्माण उनकी जिंदगी में शामिल महिलाएं करती हैं। इसीलिए मैं अपनी थ्रिलर फिल्मों तक में भावनाओं का एक ऐसा हिस्सा रखता ही हूं जिसका संबंध महिला पात्र से होता है।”

उन्होंने कहा कि वह अपनी बाकी की पूरी जिंदगी रोमांटिक फिल्में बनाते हुए गुजारना चाहते हैं।

आगामी फिल्मों के बारे में सूरी ने बताया कि उन्होंने पटकथा खत्म कर ली है और वह एक महीने में इसकी घोषणा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493