आईआईटीएफ में स्वास्थ्य मंत्रालय को मिला कांस्य पदक

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को 37वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीफ) 2017 में रचनात्मक व सूचनात्मक प्रदर्शनी के लिए सोमवार को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इसके पवेलियन में मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए कार्यक्रमों व पहलों पर प्रकाश डाला गया था, जिसमें टीकाकरण की पूरी कवरेज प्रसारित करने के लिए इंद्रधनुष मिशन, नए टीकों का इस्तेमाल शुरू करना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए), दूसरी माताओं को अपने बच्चे को दूध पिलाने को उत्साहित करने के लिए माता का असीम स्नेह (एमएए) आदि शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना गुरनानी ने वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री सी. आर. चौधरी से सम्मान प्राप्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493