बंगाल : कचरे में पड़े मिले 200 मतदाता पहचान पत्र (लीड-1) (संशोधन के साथ)

कोलकाता, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार तड़के एक कूड़ा निपटान क्षेत्र में करीब 200 मतदाता पहचान पत्र कचरे में पड़े हुए मिले। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

जिले के उत्तरपारा के नगरपालिका सफाईकर्मियों ने इन सभी पहचान पत्रों को एक पॉलिथीन के अंदर से बरामद किया गया है।

उत्तरपारा-कोट्रूंग नगरपालिका के अध्यक्ष दिलीप यादव ने आईएएनएस से कहा, “प्राथमिक निरीक्षण कर यह पता चला है कि ये असली मतदाता कार्ड हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने कुछ पत्तों की जांच की थी, वे उसी जिले के हिंदमोटर और कोननगर जैसे निकटवर्ती शहरों के पते थे। हालांकि अभी इसका पता नहीं चला है कि उन्हें क्यों और कैसे फेंका गया था।”

आगे की जांच के लिए मतदाता कार्ड को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493