एल्वेस ने कोच गियानी डी बियासी को निष्कासित किया

मेड्रिड, 28 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब डिपोर्टिवो एल्वेस ने अपने मुख्य कोच गियानी डी बियासी को निष्कासित करने की पुष्टि की है।

स्पेनिश लीग में एइबर क्लब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मिली हार के बाद एल्वेस क्लब ने कोच बियासी को पद से हटा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एइबर क्लब ने लीग में शनिवार रात खेले गए मैच में एल्वेस को 2-1 से मात दी।

इस हार का जिम्मा कोच की रणनीति पर डाला गया। इसके कारण टीम 13 मैचों में केवल छह अंक ही हासिल कर पाई है।

बियासी ने दो माह पहले ही एल्वेस क्लब के कोच पद का कार्यभार संभाला था। उन्हें लुइस जुबेल्दिया के स्थान पर कोच नियुक्त किया गया था।

बियासी के मार्गदर्शन में एल्वेस क्लब ने लेवांते और एस्पेनॉल के खिलाफ दो लीग मैच जीते, लेकिन इसके बाद उसे बेतिस, रियल सोसिएदाद, वालेंसिया, गेटाफे और एइबर के खिलाफ खेले गए मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493