तमिलनाडु में 33 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी (लीड-1)

चेन्नई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। आयकर विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को तमिलनाडु में तीन व्यापारिक समूहों से संबंधित 33 ठिकानों पर छापे मारे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चेन्नई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। आयकर विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को तमिलनाडु में तीन व्यापारिक समूहों से संबंधित 33 ठिकानों पर छापे मारे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता वी.के. शशिकला के रिश्तेदारों और व्यापारिक सहयोगियों के कई शहरों में मौजूद ठिकानों की ली गई तलाशी के बाद आयकर विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर की गई यह दूसरी छापेमारी है।

इससे पहले एक आयकर अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि छापेमारी का संबंध इससे पहले किए गए तलाशी अभियान से है।

अधिकारियों ने कहा कि हालिया तलाशी अभियान का संबंध अज्ञात फर्जी कंपनियों से है।

यहां से करीब 350 किलोमीटर दूर त्रिची में शशिकला के भतीजे व पार्टी में दरकिनार कर दिए गए अन्नाद्रमुक नेता टी.टी.वी दिनाकरन ने संवाददाताओं से कहा कि 21 दिसंबर को आर. के. नगर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव समाप्त होने तक आयकर विभाग की छापेमारी जारी रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493