ओडिशा हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में अर्जेटीना बड़ी प्रतिद्वंद्वी : स्पेन कोच

भुवनेश्वर, 28 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन की पुरुष हॉकी टीम के कोच फ्रेड्रिक सोयेज का कहना है कि ओडिशा हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में अर्जेटीना उनके लिए सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी है।

स्पेन की टीम एक दिसम्बर से भुवनेश्वर में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए भारत पहुंच चुकी है।

विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज स्पेन के कोच सोयेज ने कहा, “विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जेटीना हमारे लिए सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी है। हम दोनों एक ही ग्रुप में शामिल हैं। दो दिसम्बर को अपने पहले मैच से पूर्व हम चार अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। इस परिस्थिति में खेलने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।”

स्पेन का सामना पूल-ए में दो दिसम्बर को नीदरलैंड्स से होगा, वहीं अर्जेटीना की भिड़ंत बेल्जियम से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493