हैदराबाद, 28 नवंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस) से पूर्व यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने सुषमा स्वराज और इवांका ट्रंम को हाथ मिलाते हुए उनकी तस्वीर के साथ ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार और जीईएस 2017 में आए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की नेता इवांका ट्रंप से मुलाकात की और दोनों के बीच महिला उद्यमिता व सशक्तीकरण के मसले पर उपयोगी बातचीत हुई।”
इवांका मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जीईएस के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर रही हैं।
तीन दिवसीय यह कार्यक्रम अमेरिका और भारत की भागीदारी में हो रहा है, जिसमें 159 देशों के 1,500 उद्यमी, निवेशक और इकोसिस्टम के समर्थक हिस्सा ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath