उप्र : असम से भागे छात्र को आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

बच्चे को अंग्रेजी व हिंदी भाषा न आने से परेशान आरपीएफ ने इलाहाबाद चाइल्ड लाइन को सूचना दी। इलाहाबाद से टीम के आने पर पुलिस ने बच्चे को उसको सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, किशोर सिबेनशील ने पुलिस के बताया कि परिजन पढ़ने के लिए डांटते थे, जिससे क्षुब्ध होकर वह गत नौ नवंबर को घर से भागा था।

उपनिरीक्षक दिनेश सोलंकी ने बताया कि रात में छात्र सिबेनशील प्लेटफार्म पर बैठा ठिठुर रहा था, जिससे पूछताछ की गई तो उसकी भाषा ही समझ में नहीं आ रही थी, जिस पर उसे स्वेटर पहनाकर भोजन कराया गया।

उन्होंने कहा कि चाइल्ड लाइन इलाहाबाद की टीम बच्चे को असम लेकर जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493