उप्र : फतेहपुर में चुनावी रंजिश में हियुवा के जिला उपाध्यक्ष पर फायरिंग

बिंदकी कोतवाली के ठिठौरा गांव निवासी अक्षय प्रताप सिंह हियुवा के जिला उपाध्यक्ष हैं। सोमवार सुबह वह शादीपुर वार्ड से सभासद के एक प्रत्याशी के प्रचार में गए थे। शाम को प्रचार थमने के बाद वह सोमवार देर रात गांव जाने के लिए अपनी कार से निकले थे।

बताया गया है कि रास्ते में ठिठौरा गांव के पास रास्ता बंद कर बदमाशों ने उनकी कार रोकी और कार रुकते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनके हाथ में लगी, लेकिन घायल अवस्था में भी वह गाड़ी चलाते हुए घर पहुंचे, जहां परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493