माकपा ने मंगलवार को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कफील अहमद को एसटीएफ द्वारा दो आरोपों से मुक्त करना इस बात का प्रमाण है कि डॉ. कफील के खिलाफ उप्र की योगी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई द्वेषपूर्ण तथा सांप्रदायिक सोच से प्रेरित थी, जिसकी माकपा कटु शब्दों में निंदा करती है।”
राज्य सचिव मंडल ने मांग की है कि इस द्वेषपूर्ण कार्रवाई से डॉ. कफील अहमद की सामाजिक प्रतिष्ठा पर जो चोट पहुंची है, उसका मुआवजा सरकार दे।
dharmpath.com dharmpath