आचार संहिता व लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने में लगी भाजपा सरकार : रालोद

मसूद अहमद ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश की संपूर्ण मशीनरी का दुरुपयोग करने एवं प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर रौब गांठकर काम लेने का बीड़ा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उठा रखा है।

उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग अपने क्रियाकलाप से ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं कि उनके हाथ से भविष्य में कभी भी सत्ता की चाभी दूर होने वाली नहीं है। वास्तविकता यह है कि जनता केवल आठ महीने में ही इन लोगों से इतना परेशान हो गई है। यदि आज चुनाव करा लिए जाएं तो भाजपा को अपनी औकात पता चल जाएगी।”

अहमद ने कहा, “अब तक यदि प्रदेश सरकार के कार्यो की समीक्षा की जाए तो प्रदेश के किसानों, मजदूरों, कामगारों एवं युवाओं के साथ धोखे के अतिरिक्त कुछ भी नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री नगर निकाय चुनावों में वोट मांगने के स्थान पर लाखों नौकरियों की अनर्गल घोषणाएं करते रहे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि अनेकों विभाग समाप्त करके नौकरी की संख्या कम होने जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493