जकार्ता, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अगले साल होने वाले 18वें एशियाई खेलों के आयोजकों ने नौ स्पर्धाओं में बदलाव किए हैं। इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
तीन मुक्केबाजी, दो बीएमएक्स, एक जुजिट्स्म, एक कराटे, एक कुराश (तुर्की कुश्ती), एक साम्बो के स्थान पर पांच तीरंदाजी, चार दिवार चढ़ाई की स्पर्धाओं को जगह दी जाएगी। एशियाई खेलों की आयोजक समिति के चैयरमेन इरिक तोहिर ने इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “खेल स्पर्धाओं की संख्या में कुछ बदलाव किए गए हैं।”
मेजबान होने के नाते इंडोनेशिया के पास 40 स्पर्धाओं के नाम घोषित करने का अधिकार है। यह खेल अगले साल 18 अगस्त से दो सितंबर के बीच खेले जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath