गुरुग्राम, 28 नवंबर (आईएएनएस)। गौरिका बिश्नोई बुधवार से क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शुरू हो रहे हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के अंतिम चरण का अंत शीर्ष पांच में रहते हुए करती हैं तो वह हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहला स्थान हासिल कर सकती हैं।
बीते साल पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी बनीं गौरिका इस बार सिर्फ कोलकाता में खेले गए तीसरे चरण में जीत हासिल करने में ही सफल साबित हुई थीं जबकि चार मौकों पर वह दूसरे और और तीन मौकों पर वह तीसरे स्थान पर रही थीं।
उनके नाम इस समय 11,16,400 रुपये की राशि है। रोहतक की रहने वाली 19 साल की इस खिलाड़ी की कोशिश सीजन का अंत जीत के साथ करने की होगी।
दूसरे स्थान पर काबिज अमनदीप द्राल के पास गौरिका को पीछे करना का मौका होगा लेकिन इसके लिए उन्हें अंतिम चरण में जीत हासिल करने की जरूरत होगी। उन्हें अपनी जीत की दुआ के साथ यह भी दुआ करनी होगी की गौरिका पांचवें स्थान से आगे नहीं आएं अमनदीप के नाम इस समय 10,38,300 रुपये की राशि है।
अमनदीप दो जीत हासिल कर चुकी हैं और पांच मौकों पर उप-विजेता रह चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath