शेनहुआ ने मोरेनो के साथ किया दोबारा करार

शंघाई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। कोलंबिया के जियोवानी मोरेनो ने चीन फुटबाल क्लब शंघाई शेनहुआ के साथ अपने करार को दो साल का विस्तार दिया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को समाचार एजेंसी एफे को इस बात की जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि कोलंबिया के खिलाड़ी अगले चीन सुपर लीग की टीम के साथ 2019 के अंत तक रहेंगे। उन्होंने अपने करार को विस्तार दे दिया है। वहीं, अर्जेटीना के कार्लोस तेवेज का भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है।

कोलंबिया के मिडफील्डर शेनहुआ के साथ 2012 में जुड़े थे। उन्होंने क्लब के लिए 161 मैचों में 56 गोल किए थे। उन्होंने सुपर लीग में 50 गोल किए हैं। मोरेनो लीग के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

चीन एफए कप जीतने के बाद भी शेनहुआ का साल 2017 अच्छा नहीं रहा है। वह 16 टीमों की तालिका में 11वें स्थान पर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493