केरल के पूर्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन नायर का निधन

तिरुवनंतपुरम, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता व केरल के पूर्व मंत्री ई.चंद्रशेखरन नायर का बुधवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे।

तिरुवनंतपुरम, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता व केरल के पूर्व मंत्री ई.चंद्रशेखरन नायर का बुधवार को निधन हो गया। वह 88 साल के थे।

पार्टी के अनुसार, वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनका यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह शनिवार को 89 साल के होने वाले थे।

पेशे से वकील नायर के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा व बेटी हैं।

नायर केरल के भद्र राजनीतिज्ञों में शुमार थे। उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के लिए मावेली स्टोर (उचित दर की दुकान) की शुरुआत करने के लिए जाना-जाता है।

वह 1957 में पहली केरल विधानसभा के सदस्य थे और इसके बाद वे पांच बार और चुने गए।

साल 2001 के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया।

वह तीन बार राज्य मंत्री रहे और उन्होंने खाद्य व नागरिक आपूर्ति व पर्यटन विभाग संभाला।

नायर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493