श्रीनगर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
दुर्घटना गुरेज इलाके में उस वक्त हुई, जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
पुलिस ने कहा, “इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान हफीजुल्ला समून, साजाद अहमद मागरे और संतोष कुमार के रूप में की गई है। घायल शौकत अहमद मीर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath