त्रिपुरा में 8 रोहिंग्या गिरफ्तार

अगरतला, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी त्रिपुरा में बुधवार को दो परिवारों से संबंध रखने वाले आठ रोहिंग्याओं को भारत में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अगरतला के 12 किलोमीटर उत्तर में खैरपुर से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। जिन्हें बाद में पूछताछ के लिए बोधजंगपुर पुलिस थाने ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, “हमें अभी तक त्रिपुरा में उनकी मौजूदगी का सटीक विवरण नहीं मिल पाया है। उनसे पुलिस और खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।” अधिकारी ने आगे कहा कि उन्हें गुरुवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

अतीत में रोहिंग्याओं ने नौकरी की तालाश में बांग्लादेश के रास्ते त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के कुछ दूसरे राज्यों में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश किया था।

इसके बाद उन्हें कानूनी और सुरक्षा औपचारिकताओं के तहत बांग्लादेश वापस भेज दिया गया था।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के त्रिपुरा फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जनरल एस.आर. ओझा ने मीडिया को बताया कि 2015 से कई रोहिंग्या बांग्लादेश के रास्ते त्रिपुरा और दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों में घुसे थे।

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार शुक्ला ने कहा, “भारत त्रिपुरा में म्यांमार के साथ कोई सीमा साझा नहीं करता है। हमने बीएसएफ से बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कहा है।”

भारत त्रिपुरा में बांग्लादेश से 856 किलोमीटर की सीमा को साझा करता है, जिसमें से कोई 20 किलोमीटर सीमा पर बाड़ लगा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493