गुजरात चुनाव में अखिलेश 4 दिन करेंगे चुनावी सभाएं

गुजरात में पांच विधानसभा क्षेत्रों में सपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश की पहली चुनावी सभा चार दिसंबर को जामनगर में होगी।

अखिलेश ने बुधवार को कहा कि वे भाजपा की सांप्रदायिक और विघटनकारी राजनीति के विरुद्ध धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक ताकतों को बल देने के लिए गुजरात की जनता का आह्वान करेंगे।

पार्टी ने कहा कि अखिलेश गुजरात की जनता से संवाद में ‘भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे और बताएंगे कि भाजपा किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक और विकास विरोधी है। इसने उप्र में समाजवादी सरकार की सभी जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया है।’

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, “अखिलेश गुजरात की जनता को बताएंगे कि उप्र में भाजपा ने जनता से किए गए चुनावी वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार की योजनाओं को ही अपना बता रही है, लेकिन जनता सब जानती है। भाजपा नेताओं की लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा के वादों और नारों से वह भ्रमित होने वाली नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493