जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

श्रीनगर, 30 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रात में आसमान साफ होने की वजह से गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्यिस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “राज्य में रात का तापमान लुढ़का है। शीतलहर की मौजूदा स्थिति रविवार या सोमवार तक जारी रह सकती है।”

श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, जम्मू में 8.8 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अन्य स्थानों में गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, कटरा में 9.8 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 6.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 5.5 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493