सेविले (स्पेन), 30 नवंबर (आईएएनएस)। सेविला एफसी के कोच एडुआडरे बेरिजो की प्रोस्टेट की सर्जरी सफल हुई है। स्पेन के फुटबाल क्लब ने इसकी घोषणा की है।
बेरिजो (48) ने पिछले सप्ताह लीवरपूल के खिलाफ चैम्पियंस लीग में खेले गए मुकाबले के दौरान टीम को अपनी बीमारी की जानकारी दी थी।
क्लब ने अपने एक बयान में कहा, “सेविला के कोच बेरिजो की सर्जरी काफी सफल हुई है। वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे। क्लब की मेडिकल सर्विस ने यह जानकारी दी है।”
क्लब ने कहा, “कोच कब तक ठीक हो पाएंगे, यह अगले कुछ दिनों में उनके स्वास्थ्य में होने वाले सुधार को देखकर बताया जा सकता है।”
सेविला के सहायक कोच एर्नेस्टो मारुस्सी को बेरिजो की अनुपस्थिति में टीम के मुख्य कोच का कार्यभार सौंपा गया है।
dharmpath.com dharmpath