भारोत्तोलन : विश्व चैम्पियनशिप में मीराबाई ने जीता स्वर्ण

आनाहिम (केलिफोर्निया), 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू साइखोम ने विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप-2017 में महिलाओं की 48 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों-2017 की चैम्पियन मीराबाई ने कुल 194 किलोग्राम का भार उठाते हुए थाईलैंड की सुकचारोएन थुनया को मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

थुनया ने इस स्पर्धा में कुल 193 किलोग्राम का भार उठाया और दूसरा स्थन हासिल किया।

दो बार जूनियर विश्व चैम्पियन बन चुकी थुनया ने 86 किलोग्राम स्पर्धा में थाईलैंड के लिए स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा, इस स्पर्धा में पैन अमेरिका चैम्पियन और कोलंबिया एथलीट अना इरिस सेगुरा सेगुरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस चैम्पियनशिप में 70 देशों और क्षेत्रों के करीब 400 एथलीटों ने हिस्सा लिया था, जिसमें छह मौजूदा ओलम्पिक पदक विजेता शामिल रहीं। यह प्रतियोगिता पांच दिसम्बर तक जारी रहेगी।

यह पहली विश्व चैम्पियनशिप है, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए आठ-आठ वर्ग स्पर्धाओं का आयोजन हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493