तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रवार को केरल की राजधानी का दौरा खराब मौसम की वजह से स्थगित कर दिया गया।
राहुल गांधी को राज्य भर में निकाली गई यात्रा के समापन पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। इस यात्रा को राज्य के पूर्व मंत्री व विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला की अगुवाई में निकाला गया था।
चेन्निथला के कार्यालय ने कहा, “खराब मौसम की वजह से व एक समुद्र तट स्थल पर उनकी सार्वजनिक सभा की सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उनके दौरे को टाल दिया गया है।”
राहुल गांधी को शुक्रवार दोपहर बाद तिरुवनंतपुरम पहुंचना था व उनकी शनिवार को रवानगी थी। लेकिन तिरुवनंतपुरम व कोलम के दक्षिणी जिलों में गुरुवार की सुबह से तेज हवाओं व भारी बारिश के कारण उनकी प्रस्तावित यात्रा को स्थगित करना पड़ा।
मौसम पूर्वानुमान में शुक्रवार को और ज्यादा बारिश होने की बात कही गई है।
dharmpath.com dharmpath