मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस इंफ्रास्ट्रकचर की मुंबई मेट्रो वन ने इस महीने एक करोड़ से अधिक यात्रियों का नया रिकार्ड बनाया है।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, “हमने इस माह कुल 10,606 फेरे लगाए, जिसमें कुल 1,02,57,057 यात्रियों ने सफर किया।”
प्रवक्ता ने कहा कि दोषरहित सेवाओं, बेहतरीन ग्राहक अनुभव और कई यात्री अनुकूल विपणन पहल का इस आंकड़े को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
संयोग से, पिछले साल इसी महीने यात्रियों की संख्या 84,92,650 और साल 2015 में 70,67,775 रही थी, जो यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफे को दर्शाता है।
साल 2016 के नवंबर में, साप्ताहांत पर कुल 370 फेरे लगाए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 378 कर दिया गया है। वहीं, व्यस्त समय में ट्रैफिक बढ़कर करीब 25,000 यात्रियों की हो चुकी है।
मुंबई मेट्रो की शुरुआत साल 2014 के जून में हुई थी। 11.4 किलोमीटर लंबे वर्सोवा-अंघेरी-घाटकोपर गलियारे में कुल 12 स्टेशन हैं। यह दुनिया का 8वां सबसे घना मेट्रो लाइन है, जिसने वर्सोवा से घाटकोपर जाने में लगनेवाले समय को 90 मिनट से घटाकर 21 मिनट कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath