उप्र : प्रतापगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

शाहनवाज को हाल ही में लखनऊ के चारबाग स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। एनआईए आतंकी शेख अब्दुल नईम से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आतंकी नईम वर्ष 2006 हैदराबाद में हुए बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी है। एनआईए उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

सूत्रों से मिली के मुताबिक, एनआईए और उप्र एटीएस की टीम ने गुरुवार को प्रतापगढ़ के लालगंज कोतवाली के बीरबल इलाके से संदिग्ध पिता-पुत्र अख्तर और शाहनवाज को पकड़ा।

बताया गया है कि शहनवाज देवबंद का छात्र था।

गुरुवार को पकड़े गए शाहनवाज के पास से एनआईए को अहम सबूत मिले हैं। उसके पास से एनआईए को कुछ वीडियो और फोटो मिली है जो लखनऊ, वाराणसी और आगरा की है। बताया गया है कि नईम और शाहनवाज ने अलग-अलग समय पर ताजमहल की रेकी की थी। इसकी कुछ फुटेज सुरक्षा एजेंसियों को दोनों के मोबाइल से मिली है।

फिलहाल जांच एजेंसियां आतंकी नईम और शाहनवाज की गिरफ्तारी के बाद इनके कहां-कहां नेटवर्क हैं और किस तरह से उसको संचालित किया जा रहा है, इसके बारे में जानकारियां जुटाने में लगी हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में आतंकी नईम ने कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। उसे पाकिस्तान और जम्मू एवं कश्मीर से इस काम के लिए पैसे भी मिल रहे थे। उस पैसे को वह धर्म के प्रति रुझान रखने वाले युवकों की टीम बनाने में लगाता था।

पूछताछ में लश्कर आंतकी नईम ने कई खुलासे करते हुए बताया कि वह 26/11 के हमले के आरोपी अबू जुंदाल के संपर्क में था। वह पाकिस्तान के लश्कर कमांडर रेहान के संपर्क में भी था और उसने लश्कर कमांडर से धन लेने की बात भी स्वीकारी है।

बीती 28 नवंबर को गिरफ्तार किए गए आतंकी नईम को एनआईए ने 10 दिन के रिमांड पर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493