राबड़ी देवी से शनिवार को पूछताछ करेगी ईडी

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शनिवार को पटना में पूछताछ करेगा।

राबड़ी, 2006 आईआरसीटीसी होटल अनुबंध मामले के संबंध में एक धन शोधन जांच में आठ सम्मनों का जवाब देने में विफल रही थी जिसके बाद यह ईडी ने यह कदम उठाया है।

एजेंसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि ईडी अधिकारियों की एक टीम बिहार की राजधानी में एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ करेगी।

राबड़ी देवी अब तक पूछताछ के लिए आगे नहीं आई हैं, हालांकि ईडी ने पहले उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से 13 नवंबर और 10 अक्टूबर को दो बार पूछताछ की थी।

ईडी तेजसवी, उनके पिता लालू प्रसाद और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धन शोधन एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामले में अनियमितताओं की जांच कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ने 27 जुलाई को केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा एफआईआर के तहत पीएमएलए के अंतर्गत एक मामला दर्ज किया था और फर्जी कंपनियों के माध्यम से हस्तांतरित किए गए धन की जांच कर रहा है।

सीबीआई ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ 5 जुलाई को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। यह मामला 2006 का है जब रांची और पुरी में भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के दो होटलों के आवंटन अनुबंध में कथित अनियमितताएं पाई गई थी। यह ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया था। उस वक्त राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख रेल मंत्री थे।

सीबीआई ने कहा कि ठेका संजय विजय और विनय कोचर के स्वामित्व वाली एक कंपनी सुजाता होटल को दिया गया था। जिसने कथित तौर पर बिहार में एक प्रमुख भूखंड को बतौर रिश्वत के रूप में दिया था।

अहलूवालिया कॉन्ट्रेकटर्स के प्रमोटर बिक्रमजीत सिंह अहलूवालिया से भी इस मामले में पूछताछ की गई थी। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता और आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक पी.के. गोयल को मामले में सह-आरोपी बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493