क्रिस प्रैट ने एना फारिस से तलाक की अर्जी दायर की

लॉस एंजेलिस, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता क्रिस प्रैट ने पत्नी एना फारिस से तलाक के लिए अर्जी दायर की है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, प्रैट ने आठ साल की शादी को समाप्त करने के लिए शुक्रवार को कानूनी दस्तावेज दायर किए।

फारिस ने भी उसी समय तलाक के लिए जवाब दायर किया और दोनों के दस्तावेज समान हैं।

दोनों ही अपने पांच वर्षीय बेटे जैक की संयुक्त कस्टडी की मांग कर रहे हैं।

दोनों ने छह अगस्त को बयान जारी कर अलग होने का ऐलान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493