उप्र : गौमांस तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया, “शनिवार सुबह 11 बजे मेडिकल थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर नाला रोड पर चेकिंग शुरू की। इसी बीच संदिग्ध सेंट्रो गाड़ी (एचआर 03 सी 0514) को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उसमें सवार तीन बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश इशलू उर्फ इस्लामुद्दीन घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने इशलू व शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। घायल इसलू को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।”

उन्होंने बताया कि एक अन्य बदमाश साजिद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इसलू के विरुद्ध भावनपुर थाने में 33 मामले दर्ज हैं। वह भावनपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का पुरस्कार घोषित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493