विशाल बाइबिल 1300 सालों बाद इंग्लैंड पहुंची

लंदन, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। आधा मीटर मोटी व 500 जानवरों के चमड़े से बनी हुई बाइबिल फिर से इंग्लैंड पहुंची है। इस बाइबिल को 1300 साल पहले यहां बनाया गया था। यह जानकारी ब्रिटिश लाइब्रेरी ने दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बाइबिल को कोडेक्स अमियाटिनस के नाम से जानते हैं। इसे उत्तरी इंग्लैंड के भिक्षुओं ने आठवीं सदी के शुरुआत में बनाया था और इसके बाद इसे पोप को वहां में उपहार दिया गया था जिस जगह को आज इटली के नाम से जाना जाता है।

यह वहां एक ईसाई मठ में 1,000 सालों से ज्यादा समय तक रखी रही और 18वीं शताब्दी के बाद से उत्तरी इटली के शहर फ्लोरेंस में एक पुस्तकालय में यह रखी हुई थी।

बाइबिल को चमड़े से जिल्दबंद किया गया है और इसमें पूरी बाइबिल को भेड़ व गाय की खाल पर लिखा गया है, जिसे चर्मपत्र के तौर पर जानते हैं। इसे लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में एक प्रदर्शनी के लिए वापस लाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493