आर.के.नगर उपचुनाव में एमडीएमके ने किया द्रमुक का समर्थन

चेन्नई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। एमडीएमके नेता वाइको ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी राधाकृष्णन नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 21 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में द्रमुक (डीएमके) का समर्थन करेगी।

यहां जारी एक बयान में वाइको ने कहा कि उपचुनाव का महत्व अब बहुत बढ़ गया है क्योंकि एआईएडीएमके को सबक सिखाने का समय आ गया है, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर चितिंत नहीं है।

राधाकृष्णन नगर सीट मुख्यमंत्री जे.जयललिता के 5 दिसंबर 2016 को निधन से खाली हुई थी।

सत्तारूढ़ एआईएडीएमके ने आर.के. नगर सीट के लिए ई.मधुसूदनन व डीएमके ने एन. मरुधु गणेश को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

एआईएडीएमके से दरकिनार किए गए टी.टी.वी. दिनाकरन भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने अपने प्रवक्ता के.नागराजन को मैदान में उतारा है।

उपचुनाव में नया मोड़ शनिवार को अभिनेता विशाल कृष्णा के उतरने से आया। विशाल ने चुनाव मैदान में उतरने के अपने फैसले की घोषणा की है।

विशाल ने कहा कि वह सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

विशाल ने एक ट्वीट में कहा कि उन्हें बदलाव की उम्मीद है और बदलाव अनिवार्य है।

इंडियन नेशनल लीग ने अपना समर्थन एआईएडीएमके के मधुसूदनन को देने की घोषणा की है। डीएमके ने पहले ही कांग्रेस, वीसीके, एमएमके व दूसरी छोटे संगठनों का समर्थन हासिल कर लिया है।

पीएमके, डीएमडीके व तमिल मनीला कांग्रेस ने उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493