बीरबल झा, सुधा वर्गीज को ‘बिहार अचीवर अवार्ड’ (फोटो सहित)

पटना, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 133वीं जयंती पर यहां रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बिहार के 133 लोगों को ‘बिहार अचीवर अवार्ड’ से सम्मनित किया गया।

स्वयंसेवी संस्था ‘बिहार पॉजिटिव’ की ओर से यहां आयोजित ‘नवोद्भव’ पुरस्कार समारोह में शिक्षाविद और ‘ब्रिटिश लिंगुवा’ के निदेशक डॉ़ बीरबल झा, पंजाब सिंह, समाजसेविका सुधा वर्गीज, समाजसेवी दिनेश अरोड़ा, फिल्म निर्माता रवि एच. कश्यप, अभिनेता यश सिन्हा, गायिका रेखा झा सहित बिहार के 133 लोगों को सम्मानित किया गया, जो विभिन्न स्थानों में रहकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

इस मौके पर मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के उद्यमियों ने पूरे राज्य की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “हम सभी इस दुनिया में आते हैं, और इसे अकेला छोड़ देते हैं, जबकि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ छोड़ देना चाहिए, जिससे उन्हें आप पर गर्व हो। डॉ़ राजेंद्र प्रसाद ने इस नियम को पालन करने का समाज को संदेश दिया था।”

डॉ़ झा को पुरस्कार प्रदान करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल क़े सिंह ने कहा कि बिहार के पास बहुत कुछ है और डॉ़ झा जैसे लोग आशा के स्रोत हैं।

सभी 133 लोगों को पारंपरिक पगड़ी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि ये सभी लोग आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छा संकेत हैं, जो अच्छे बिहार के लिए सुखद अनुभूति है।

उन्होंने कहा कि सही अथरें में यह पुरस्कार ‘बेजोड़ बिहारी’ पुरस्कार है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘बिहार पॉजिटिव’ के संयोजक मनीष सिन्हा ने की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493