श्रीनगर में सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ मौसम की अब तक की सबसे सबसे ठंड रात रही, वहीं लेह में कड़ाके की ठंड पड़ना जारी है, जहां तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “शीत लहर वाली मौजूदा स्थिति बुधवार तक जारी रहने की संभावना है क्योंकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।”

पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम और गुलमर्ग में शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, कटरा में 8.8 डिग्री, बटोटे में 4.2 डिग्री, बनिहाल में 0.2 डिग्री और भदरवाह में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493