मप्र में मौसम साफ

भोपाल, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार की सुबह से तेज धूप खिली हुई है, साथ ही चल रही सर्द हवाएं ठिठुरन का अहसास कराने वाली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। सबसे ठंडा जिला उमरिया रहा, जहां तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा, मगर पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.6 ,ग्वालियर का नौ और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493