बिहार : अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, 2 की मौत

मुजफ्फरपुर, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सुबह वैशाली-पटना सड़क पर पारू की तरफ से एक ट्रक कहीं जा रहा था, तभी अभुचक गांव के पास चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सड़क के किनारे नरेश राय के घर में जा घुसा।

सरैया के थाना प्रभारी मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि इस घटना में नरेश राय की पत्नी रिंकु देवी और उनके बेटे अमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493