नई दिल्ली/गाजीपुर, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव के समीप सीआरपीएफ के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जवान अपनी शादी के लिए अवकाश लेकर घर आया था। शादी इसी सप्ताह होनी थी। नई दिल्ली में सोमवार को एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
सीआरपीएफ जवान आलोक कुमार सिंह रविवार को वाराणसी से अपने घर लौट रहे थे। तभी उनके वाहन की भिड़ंत गाजीपुर के केशोपुर गांव के नजदीक एक ट्रैक्टर से हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
सिंह की शादी 9 दिसम्बर को होनी थी।
dharmpath.com dharmpath