भारत दौरे पर इजरायल की अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी के प्रमुख

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग के लिए इजरायल की एजेंसी ‘माशव’ (एमएएसएचएवी) के अध्यक्ष गिल हास्केल भारत के दौरे पर हैं। गिल की यात्रा भारत-इजरायल कृषि परियोजना (आईआईएपी) के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना के शुभारंभ के लिए हो रही है। भारत-इजराइल सहयोग में कृषि महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है।

हास्केल 4 से 7 दिसंबर तक नई दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

इजरायली दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “वह कृषि व किसान कल्याण और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और साथ ही तमिलनाडु के थल्ली में फूलों के लिए उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे। हास्केल, भारत में महिलाओं और किसान सशक्तिकरण को लेकर अपनी परियोजनाओं को जारी रखने के लिए माशव के दो पूर्व छात्रों को 10 हजार डॉलर का अनुदान प्रदान करेंगे।”

इजरायल के राजदूत डेनियल कैमरन ने कहा, “आईआईएपी इजरायल के बाहर माशव की सबसे बड़ी परियोजना है और हमारे द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे कृषि सहयोग की सफलता की कहानी किसी से कम नहीं है और यह केवल शुरूआत है। हम आशा करते हैं कि जल, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में भी समान उपलब्धियां देखने को मिलेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493