घरेलू हवाई यात्रियों की आवाजाही अक्टबूर में 20 फीसदी बढ़ी : आईएटीए

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के घरेलू विमान यात्रियों की आवाजाही में अक्टूबर में 20.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वैश्विक एयरलाइन एसोसिएशन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के मुताबिक, भारत की घरेलू मांग (राजस्व यात्री किलोमीटर या आरपीके) प्रमुख विमानन बाजारों जैसे ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, जापान, रूस और अमेरिका की तुलना में सबसे अधिक रही।

आईएटीए के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत का घरेलू आरपीके (इससे यात्रियों की वास्तविक आवाजाही की गणना होती है) में अक्टूबर में पिछले साल के समान माह की तुलना में 20 फीसदी की वृद्धि हुई।

भारत के घरेलू यात्रियों की आवाजाही की वृद्धि दर सबसे अधिक है, जिसके बाद चीन में 10 फीसदी और ब्राजील में 7.7 फीसदी रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493