मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र तट व मुंबई से चक्रवात तूफान ओखी के गुजरने के बाद भारतीय तटरक्षकों (आईसीजी) ने सोमवार को अरब सागर से अतिरिक्त 19 मछुआरों को बचाया।
आईसीजी के पश्चिम क्षेत्र के कमांडर इंस्पेक्टर जनरल के.आर.नौटियाल ने कहा कि आईसीजीएस शूर ने मछुआरों को सुदूर द्वीप व देश के दक्षिणपश्चिम तट के लक्षद्वीप व मिनिकोय द्वीप समूह से बचाया।
चक्रवात ओखी के 29-30 नवंबर को दक्षिण भारत पहुंचने के साथ बचाए गए मछुआरों की संख्या 176 पहुंच गई है। इसके साथ ही एक जहाज के फंसे सात नाविकों को बचाया गया। अब ओखी दक्षिण-पश्चिम गुजरात की तरफ मुड़ गया है।
नौटियाल ने कहा, “आईसीजी ने समुद्र में फंसे मछुआरों की सागर-वायु समन्वित खोज व बचाव (एसएआर) के लिए 12 जहाजों, तीन डोर्नियर विमान व दो हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है।”
इसके अलावा एसएआर के प्रयासों में सहयोग के लिए पांच व्यापारिक जहाजें भी सहयोग कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath