राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शशि कपूर के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानेमाने अभिनेता शशि कपूर के निधन पर शोक प्रकट किया है। मुंबई के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद कपूर का सोमवार को निधन हो गया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर के निधन के बारे में जान कर बहुत दुख हुआ। सार्थक सिनेमा को उनका योगदान और भारतीय रंगमंच को शक्ति देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।”

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “फिल्म जगत और थिएटर जगत में बहुमुखी प्रतिभा के धनी शशि कपूर का योगदान महत्वपूर्ण है। उनकी शानदार अदाकारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार व दोस्तों के साथ मेरी संवेदना।”

वे दिवंगत पृथ्वीराज कपूर के तीसरे और सबसे छोटे बेटे थे और दिवंगत राजकपूर और शम्मी कपूर के भाई थे। शशि कपूर ने यश चोपड़ा की 1961 की फिल्म ‘धर्मपुत्र’ से अपने कैरियर की शुरुआत की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493