सोनिया ने शशि कपूर के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को जानेमाने अभिनेता-निर्माता शशि कपूर के निधन पर दुख जताया और उन्हें ‘शानदार अभिनेता बताया’।

सोनिया ने कहा, “वह शानदार अभिनेता थे। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लीक से हटकर समानांतर सिनेमा के लिए सफल योगदान दिया।”

उन्होंने कहा, “वह हमेशा लोगों को याद रहेंगे और उनके निधन से सिनेमा जगत में आए खालीपन को भरना मुश्किल होगा।”

इस अपूरणीय क्षति के लिए उनके परिवार और प्रशंसकों को अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए सोनिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

70 और 80 के दशक के रोमांटिक स्क्रीन आइकन दिग्गज अभिनेता-निर्माता शशि कपूर का सोमवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493