केरल : अदालत ने अभिनेता दिलीप के खिलाफ आरोपपत्र स्वीकार किया

कोच्चि, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल की एक निचली अदालत ने मंगलवार को मलयालम अभिनेता दिलीप के खिलाफ आरोपपत्र स्वीकार कर लिया। दिलीप को फरवरी में एक अभिनेत्री के अगवा व यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी बनाया गया है।

अंगमालि दंडाधिकारी अदालत द्वारा स्वीकार किए गए आरोपपत्र में कुल 12 लोगों के नाम शामिल हैं। इसमें दिलीप के साथ उनकी पूर्व पत्नी मंजू वरियर का नाम भी है, जो प्रमुख गवाह हैं।

इस आरोपपत्र को पुलिस जांच टीम ने 22 नवंबर को दाखिल किया था।

अगवा करने का मास्टरमाइंड पल्सर सुनी प्रथम आरोपी है और उसके खिलाफ दुष्कर्म व साजिश सहित दूसरे आरोप लगाए गए हैं।

650 पृष्ठों के आरोपपत्र में गवाहों की सूची में 50 फिल्म उद्योग से हैं।

जानी मानी अभिनेत्री का अपहरण तब किया गया जब वह त्रिशूर से कोच्चि जा रही थीं। उनके वाहन को जबरदस्ती दो घंटो तक चलाया गया और अभिनेता-निर्देशक के घर के सामने फेंके जाने से पहले उनसे कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई।

सुनी व उसके साथियों को वारदात के एक हफ्ते बाद गिरफ्तार किया गया।

दिलीप को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।

दिलीप को 85 दिनों की जेल के बाद सशर्त जमानत मिल गई और वह एक धार्मिक प्रवास पर हैं। लेकिन, अभी वह फिल्म जगत में वापस नहीं आए हैं। उनकी चार फिल्में प्रोडक्शन के कई चरणों में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493