शशि कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (लीड-1)

मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार शशि कपूर के मंगलवार को यहां सांताक्रूज हिंदू श्मसान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को तिरंगे में लपेट कर लाया गया और पुलिस ने उन्हें तीन बंदूक की सलामी दी। कपूर का सोमवार को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

शशि कपूर ने सोमवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शाम 5.20 बजे अंतिम सांस ली थी।

अमिताभ बच्चन, सलीम खान, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, संजय दत्त, रणबीर कपूर, नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुप्रिया पाठक, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेराय जैसी बॉलीवुड हस्तियां अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थीं।

पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर व शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद, वर्ष 1961 में फिल्म ‘धर्मपुत्र’ के साथ बॉलीवुड में बाकयदा शुरुआत की थी।

उन्हें वर्ष 2011 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2015 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उन्होंने ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की थी, जिनका सितंबर 1984 में निधन हो गया था।

शशि कपूर के परिवार में बेटी संजना कपूर और दो बेटे कुणाल और करण कपूर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493