दिल्ली टेस्ट : भारत ने पारी घोषित की, श्रीलंका के सामने 410 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 246 रनों पर घोषित कर दी। इसके साथ भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 410 रनों का लक्ष्य रखा है।

भारत ने रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा होते ही अपनी पारी घोषित की। रोहित ने 49 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाए। रवींद्र जडेजा पांच रनों पर नाबाद रहे।

दूसरी पारी में भारत के लिए शिखर धवन ने 67 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 49 रनोंे की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 50 रन बनाए। कोहली तीन सीरीज में 600 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद उसने श्रीलंका को 373 रनों पर सीमित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493