महिलाएं पुरुषों से अधिक मजबूत होती हैं : शोध

टोरंटो, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुरुष सभी किस्म के व्यायाम को करने के मामले में महिलाओं से अधिक फिट होते हैं। इस लोकप्रिय धारणा को चुनौती देते हुए एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है कि महिलाओं में एरोबिक व्यायाम के दौरान पुरुषों की तुलना में ऑक्सीजन को प्रोसेस करने की क्षमता अधिक होती है, जो उन्हें अधिक मजबूत बनाती है।

इस अध्ययन के निष्कर्षो से पता चलता है कि ऑक्सीजन की तेज प्रोसेसिंग से महिलाओं के शरीर की कोशिकाओं को एरोबिक व्यायाम के दौरान कम तनाव झेलना होता है, जिनमें कार्डियो, स्पिनिंग, दौड़ना, तैरना, चलना, घूमना जैसे व्यायाम शामिल हैं, जिनमें ऊर्जा के उत्पादन के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है।

शोध के मुख्य लेखक और कनाडा के ओंटोरियो स्थित वाटरलू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थॉमस बेल्ट्रेम ने कहा, “ये निष्कर्ष लोकप्रिय धारणा के विपरीत हैं कि पुरुषों के शरीर प्राकृतिक रूप से अधिक एथलेटिक होते हैं।”

इसी विश्वविद्यालय के एक अन्य शोधकर्ता रिचर्ड ह्यूगसन ने कहा, “हमने पाया कि महिलाओं की मांसपेशियां रक्त से तेजी से ऑक्सीजन ग्रहण करने में सक्षम होती हैं, जो वैज्ञानिक भाषा में कहें तो, यह संकेत करता है कि उनकी एरोबिक प्रणाली कहीं अधिक बेहतर है।”

यह शोध एप्लाइड साइकोलॉजी, न्यूट्रिशन, एंड मेटबॉलिज्म नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

शोध में पाया गया है कि व्यायाम के दौरान महिलाओं के पूरे शरीर में ऑक्सीजन पुरुषों की तुलना में 30 फीसदी अधिक तेजी से अवशोषित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493