नियंत्रण रेखा पर भारत व पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी

जम्मू, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में मंगलवार देर रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी हुई।

जम्मू, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में मंगलवार देर रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी गोलीबारी हुई।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बगैर उकसावे के भारतीय सीमा पर मोर्टार, स्वचालित व छोटे हथियारों से गोलीबारी कर युद्ध विराम का उल्लंघन किया।

पुलिस के अनुसार, “पाकिस्तान सेना ने मंगलवार शाम को नौशेरा सेक्टर में अंधाधुंध गोलाबारी और गोलीबारी की थी।”

पुलिस ने कहा, “भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी का जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक जारी रही। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493