उप्र: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, 3 हिरासत में

बांदा, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव में मंगलवार को पुलिस को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता हुआ मिला।

बांदा, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव में मंगलवार को पुलिस को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता हुआ मिला।

महिला के मायके वालों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने कुकुवा खास गांव में जय सिंह निशाद की पत्नी राधा (21) का शव फंदे पर लटकता हुआ बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही उसके पिता फूलचंद्र की तहरीर पर मृतका के पति जय सिंह, ससुर लल्लू और सास मुन्नी के खिलाफ दहेज में मैजिक गाड़ी न दिए जाने पर मारपीट करने और हत्या कर फांसी पर लटकाने का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493